नयी दिल्ली , अगस्त 17 -- अमेरिका की ईस्ट कोस्ट यूनिवर्सिटी ने जन संपर्क पेशेवर मनोज कुमार शर्मा को जनसंपर्क, विज्ञापन, मीडिया, पत्रकारिता शिक्षा और रणनीतिक संचार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार श्री शर्मा को यह सम्मान राजधानी में रविवार को आयोजित एक समारोह में दिया गया। श्री शर्मा ने कहा, " यह सम्मान मेरी सीखने और अपने क्षेत्र में जन-सम्पर्क और मीडिया के क्षेत्र में निरंतर योगदान करते रहने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है।"श्री शर्मा ने पीआर गुरु के संस्थापक हैं। वह गोल्डमाइन एडवरटाइजिंग के निदेशक, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं और कई मीडिया अध्ययन संस्थानों में अध्यापन का काम भी कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित