, Sept. 6 -- माॅस्को, 06 सितंबर (स्पूतनिक/वार्ता) यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर से मुलाकात की। इस दौरान रूस और अमेरिका के प्रतिनिधियों ने यूक्रेन शांति वार्ता के अगले कदमों पर चर्चा की।

श्री पुतिन ने शनिवार को क्रेमलिन में हुई इस मुलाकात के दौरान यूक्रेन शांति वार्ता में आगे के कदमों पर चर्चा की। इस चर्चा में रूस की ओर से क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव और रूस प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) किरिल दिमित्रिएव ने बातचीत में हिस्सा लिया।श्री दिमित्रिएव अन्य देशों के साथ निवेश और आर्थिक सहयोग के लिए श्री पुतिन के विशेष प्रतिनिधि भी हैं।

बातचीत के दौरान, रूसी राष्ट्रपति ने स्थिति को मुश्किल बताया और यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए अमेरिकी पक्ष के प्रयासों का ज़िक्र किया। श्री उशाकोव ने संवाददाताओं से कहा कि श्री पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के सभी मूल कारणों को हल करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित