दुबई , जुलाई 12 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के वार्षिक सम्मेलन में अमेरिका क्रिकेट और क्रिकेट कनाडा का निलंबन जारी रखने, मॉरिशस की सदस्यता की पुष्टि तथा फ्रांस क्रिकेट को नोटिस दिया गया है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी ने एडिनबर्ग में हाल ही में हुए वार्षिक सम्मेलन में यह फैसले लिये गये। आईसीसी ने मॉरिशस क्रिकेट फेडरेशन को एसोसिएट सदस्यता दी है। मॉरिशस के शामिल होने से आईसीसी की कुल सदस्यों की संख्या 111 हो गई है - जिसमें 12 पूर्ण सदस्य और 99 एसोसिएट सदस्य शामिल हैं। सम्मेलन में अमेरिका और कनाडा की एसोसिएशन से जुड़े हालात पर भी लंबी चर्चा की, लेकिन आखिर में वर्ल्ड बॉडी के एडमिनिस्ट्रेटर्स ने मौजूदा स्थिति को बनाए रखने का फैसला किया। अमेरिका की सदस्यता बहाल करने की अहमियत को समझा गया, खासकर एलएस 28 ओलंपिक संदर्भ में, लेकिन इस पर फैसला टाल दिया गया है। अमेरिका की सदस्यता सितंबर 2025 से निलंबित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित