US, Iran trade strikes in first major military escalation in a monthWashington, Aug 31 (UNI) The United States and Iran traded attacks overnight into Monday, marking their first direct military escalation in more than a month and raising fears that the conflict could intensify after weeks of relative calm.वाशिंगटन, 31 अगस्त (वार्ता) अमेरिका-ईरान ने रविवार रात से सोमवार सुबह के बीच एक-दूसरे पर हमले किये। एक महीने से अधिक समय में यह दोनों देशों के बीच पहला सीधा सैन्य टकराव है, जिससे हफ्तों की शांति के बाद संघर्ष गहराने की आशंका बढ़ गयी है।

The escalation began after US forces struck two Iranian rocket launchers on Larak Island, where Iranian forces were allegedly preparing to launch rockets carrying sea mines into the Strait of Hormuz, a vital global shipping route at the centre of mounting regional tensions.तनाव की शुरुआत तब हुई, जब अमेरिकी सेना ने लारक द्वीप पर ईरान के दो रॉकेट लॉन्चर तबाह कर दिये। दावों के मुताबिक, ईरानी बल वैश्विक व्यापार के अहम समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने के लिए रॉकेट दागने की तैयारी कर रहे थे।

Iran responded by firing missiles toward US military targets in Jordan.इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर मिसाइलें दागीं।

Jordan's armed forces said its air defence systems intercepted and destroyed eight missiles that entered its airspace, adding that they were neutralised before posing a threat to civilians or property.जॉर्डन के सशस्त्र बलों ने कहा कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने हवाई क्षेत्र में घुसी आठ मिसाइलों को बीच में ही रोककर नष्ट कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों या संपत्ति को नुकसान पहुंचने से पहले ही इन्हें बेअसर कर दिया गया था।

The United Arab Emirates also said it intercepted a drone approaching from Iran over its territorial waters. Iranian state media had earlier reported that the country's forces targeted a US base in the UAE.संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी अपने समुद्री क्षेत्र के ऊपर ईरान की ओर से आ रहे एक ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। इससे पहले ईरानी सरकारी मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि उनकी सेना ने यूएई स्थित अमेरिकी ठिकाने को निशाना बनाया है।

US Central Command spokesperson Capt. Tim Hawkins said the US strike targeted Iranian forces preparing to lay mines in the Strait of Hormuz.अमेरिकी सेंट्रल कमान के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि अमेरिकी हमले का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी कर रहे ईरानी बलों को रोकना था।

CENTCOM described the operation as "limited, precise action" against Iran's "minelaying forces posing an imminent threat" to the strategic waterway.सेंटकॉम ने इस कार्रवाई को रणनीतिक जलमार्ग के लिए 'आसन्न खतरा बनी बारूदी सुरंगें बिछाने वाली ईरानी सेना' के खिलाफ 'सीमित और सटीक कार्रवाई' करार दिया।

"Iran created the threat and the US military eliminated it to protect civilian mariners, commercial shipping, and the free flow of global commerce," CENTCOM said in a post on X.सेंटकॉम ने 'एक्स' पर लिखा, " ईरान ने यह खतरा पैदा किया था और अमेरिकी सेना ने नागरिक नाविकों, वाणिज्यिक जहाजों और वैश्विक व्यापार के सुचारू प्रवाह की सुरक्षा के लिए इसे खत्म कर दिया।"Larak Island, a small landmass off Bandar Abbas in southern Iran. Iranian state media reported casualties among Iranian forces and civilians.दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास के पास स्थित छोटे से लारक द्वीप पर हुए इस हमले में ईरानी सरकारी मीडिया ने अपने सैनिकों और नागरिकों के हताहत होने की रिपोर्ट दी है।

Iran says it launched missiles at two US bases in Jordan following a US attack on Larak Island in southern Iran earlier on Sunday.ईरान का कहना है कि उसने रविवार को दक्षिणी ईरान के लारक द्वीप पर हुए अमेरिकी हमले के जवाब में जॉर्डन स्थित दो अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं।

In a statement reported by Iranian news agencies, the Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) said the combined missile and drone operation, which it called "Punishment of the Aggressor", hit the King Hussein and Al Azraq bases in Jordan.ईरानी समाचार एजेंसियों की ओर से जारी 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर' (आईआरजीसी) के बयान के अनुसार, 'आक्रामक को सजा' नाम से चलाये गये इस संयुक्त मिसाइल और ड्रोन अभियान ने जॉर्डन के किंग हुसैन और अल अजक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

Iranian President Masoud Pezeshkian said Tehran was not seeking war but would respond to attacks. "We are not seeking war. But in the face of aggression, we will never sit idly by, and we are capable of delivering a decisive response," Pezeshkian said, according to state broadcaster IRIB.राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता है, लेकिन किसी भी हमले का जवाब जरूर देगा। सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी के अनुसार, श्री पेजेश्कियान ने कहा, " हम युद्ध नहीं चाहते... लेकिन आक्रामकता के सामने हम चुप नहीं बैठेंगे। हम मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं।"Iran's powerful Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) described the US strike as a "strategic and deadly mistake" by the Trump administration and vowed retaliation.'आईआरजीसी' ने अमेरिकी हमले को ट्रम्प प्रशासन की 'रणनीतिक और घातक भूल' करार देते हुए इसका बदला लेने का संकल्प जताया है।

The latest exchange comes only days after President Donald Trump declared the Strait of Hormuz free of mines. The US military said it had completed clearing sea mines from international shipping routes in the waterway last week.हमलों का यह दौर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के होर्मुज जलडमरूमध्य को बारूदी सुरंगों से मुक्त घोषित करने के महज कुछ ही दिनों बाद आया है। अमेरिकी सेना ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसने इस अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग से समुद्री सुरंगों को हटाने का काम पूरा कर लिया है।

The latest strikes represent a shift from Washington's recent emphasis on economic pressure against Tehran. Trump has increasingly focused on sanctions, arguing that US financial power can force Iran toward what he described as "a very big victory."हालिया हमले ईरान पर आर्थिक दबाव बनाने की अमेरिकी रणनीति से बदलाव का संकेत देते हैं। अब तक श्री ट्रम्प का मुख्य ध्यान प्रतिबंधों पर था, उनका मानना था कि अमेरिकी आर्थिक ताकत के बल पर ईरान को झुकाकर 'एक बड़ी जीत' हासिल की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित