वाशिंगटन , अक्टूबर 21 -- अमेरिका और इजरायल की नवंबर की शुरुआत में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान पर हमला करने की कोई योजना नहीं है।

व्हाइट हाउस की प्रमुख उप प्रेस सचिव एना केली ने यह जानकारी दी है।

सुश्री केली ने मंगलवार को अल जज़ीरा को बताया, "अमेरिका मध्यावधि चुनाव से पहले किसी भी सूरत में ईरान पर हमला नहीं करेगा।"ब्रॉडकास्टर ने बताया कि इज़रायल की भी तीन नवंबर से पहले ईरान पर हमला करने की कोई योजना नहीं है।

अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गत 13 अक्टूबर को कहा कि वह जल्द ही ईरान के खिलाफ और कड़े कदम उठाने पर फैसला करेंगे। उसी दिन राष्ट्रपति ट्रंप और इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू चुनाव से पहले ईरान के खिलाफ एक नया बड़ा सैन्य अभियान करने की संभावना पर चर्चा कर रहे थे।

गौरतलब है क इजरायल में 27 अक्टूबर को संसदीय चुनाव होंगे, जबकि अमेरिका में मध्यावधि चुनाव तीन नवंबर को होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित