वाशिंगटन , अप्रैल 04 -- अमेरिका ईरान में गिराए गये अपने लड़ाकू विमान के पायलट की तलाश के लिए अभियान तेज कर दी है और इसके लिए वह एसी-130 गनशिप का इस्तेमाल कर रहा है।
बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। बीबीसी के अमेरिकी साझेदार सीबीएस न्यूज से बात करते हुए अमेरिका के एक पूर्व कमांडर ने बताया कि अगर बचाव अभियान का लक्ष्य ऐसे इलाके में है, जहाँ हेलिकॉप्टर नहीं पहुँच सकता, तो एसी-130 गनशिप के स्क्वाड्रन उस विमान से छलांग लगाएँगे और पैदल ही तलाश अभियान शुरू कर देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित