वाशिंगटन , अप्रैल 14 -- अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दावा किया है कि शांति वार्ता के दौरान अमेरिका और ईरान ने काफी प्रगति की है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने से इनकार करता है, तो शांति वार्ता का स्वरूप बदल जाएगा।
श्री वेंस ने फॉक्स न्यूज से कहा, "मैं सिर्फ यह नहीं कहूंगा कि चीजें गलत हुईं। मुझे यह भी लगता है कि चीजें सही रही हैं। हमने काफी प्रगति की है।" ईरान के साथ आगे की बातचीत की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अब गेंद ईरान के पाले में है।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं खोला, तो अमेरिका के साथ उनकी बातचीत का आधार बदल जाएगा।
इस्लामाबाद वार्ता में अमेरिकी टीम का नेतृत्व करने वाले श्री वेंस ने स्पष्ट किया कि अमेरिका ईरान से समृद्ध यूरेनियम को पूरी तरह वापस चाहता है ताकि अमेरिका का उस पर पूरा नियंत्रण रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित