वॉशिंगटन , अप्रैल 02 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान पर अगले दो से तीन हफ़्तों में हमले तेज़ करने और उसे "पाषाण युग" में पहुँचाने की धमकी दी।

श्री ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, "मैं आज रात कह सकता हूँ कि हम अमेरिका के सभी सैन्य लक्ष्यों को जल्द ही, बहुत जल्द पूरा करने की राह पर हैं; हम उन पर बहुत ज़ोरदार हमला करने जा रहे हैं। अगले दो से तीन हफ़्तों में, हम उन्हें वापस पाषाण युग में पहुँचा देंगे, जहाँ उनकी असली जगह है।"उन्होंने कहा कि अमेरिका को पश्चिम एशिया से तेल की ज़रूरत नहीं है, लेकिन वह अपने सहयोगियों का समर्थन करने के लिए इस क्षेत्र में बना हुआ है।

उन्होंने कहा "अब हम पश्चिम एशिया से पूरी तरह स्वतंत्र हैं, और फिर भी हम वहाँ मदद के लिए मौजूद हैं। हमें वहाँ रहने की ज़रूरत नहीं है। हमें उनके तेल की ज़रूरत नहीं है। हमें उनके पास मौजूद किसी भी चीज़ की ज़रूरत नहीं है, लेकिन हम अपने सहयोगियों की मदद के लिए वहाँ हैं।"श्री ट्रंप संबोधन के दौरान यह भी दावा किया कि अमेरिका को होर्मुज़ जलडमरूमध्य की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने ऊर्जा आयात के लिए इस जलमार्ग पर निर्भर देशों से आगे आने और इसे सुरक्षित करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित