, Sept. 8 -- जिनेवा, 08 सितंबर (वार्ता/स्पूतनिक) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने अमेरिका और ईरान के बीच फिर से हमले शुरू होने पर चिंता जतायी है और कहा है कि इस "टाले जा सकने वाले संकट" का भू-राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव बेहद व्यापक है।

श्री तुर्क ने सोमवार को मानवाधिकार परिषद के 63वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "मैं अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुए हमलों से चिंतित हूं, जिसका असर पूरे खाड़ी क्षेत्र पर पड़ रहा है।"गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान में विभिन्न ठिकानों को निशाना बनाकर हमले शुरू किये थे, जिसके जवाब में ईरान ने भी हमले किये। जून के मध्य में दोनों देशों ने शत्रुता समाप्त करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे लेकिन इसके कुछ ही समय बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से हमले शुरू हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित