अमेठी, मई 24 -- उत्तर प्रदेश के अमेठी में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है।जहां एक बारह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जिसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज कर मामले की जांच एवं अन्य विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
सीओ मुसाफिर खाना अतुल सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र बाजार शुक्ल अन्तर्गत ग्राम पूरे बना मजरे बाहरपुर में खेत में एक 12 वर्षीय बालक शिवम पुत्र रामबरन का शव खेत में पड़ा मिला। मासूम बच्चे का शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। शव पर कोई खास चोट के निशान नहीं दिखाई पड़ रहे है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
शव मिलने की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया गया है।बच्चे की मौत कैसे हुई किसने मारा इसका सही जवाब किसी के पास नहीं है। पुलिस जांच एवं अन्य विधिक कार्यवाही में जुट गई ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित