अमेठी। , अगस्त 19 -- मेठी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार तड़के एक कच्चा मकान अचानक भरभरा कर ढह गया। हादसे के समय मकान में सो रही वृद्ध महिला मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में मकान के नीचे बंधी चार बकरियों में दो की भी मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिले के अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा गंगौली निवासी फूलकली यादव (66) पत्नी स्वर्गीय बाबूलाल कच्चे मकान में सो रही थीं। बुधवार को सुबह बारिश के दौरान अचानक मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। घर में सो रही महिला मलबे में दब गईं। मकान गिरने की आवाज और महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला।लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मकान के नीचे चार बकरियां भी बंधी हुई थीं। हादसे में दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को भी दी गई है।

पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक अमेठी शिवाकांत तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया गया है मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित