अमेठी, फरवरी 25 -- उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहा तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलो कि आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले में अब विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के जैनबगंज बाजार में बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाईकों के परखच्चे उड़ गए। दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस घायलो को सीएचसी पहुंची जहां दोनों को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित