अमेठी , अक्टूबर 09 -- उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली सुल्तानपुर मार्ग पर शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि रेलवे स्टेशन से पहले पल्सर मोटरसाइकिल व अपाचे मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार रोहित (18) निवासी ग्राम इटकोटी थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली व अंकित रावत (22) निवासी ग्राम बकवारा थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली और अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार शुभम कुमार पासी (22) निवासी विशुन दासपुर कस्बा व थाना गौरीगंज जनपद अमेठी की मृत्यु हो गई।

पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।गौरीगंज पुलिस शवों का पंचनामा भरवा कर पीएम हेतु भेजने एवं अन्य विधिक कार्यवाही कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित