अमेठी , जुलाई 21 -- उत्तर प्रदेश की अमेठी पुलिस ने राम करन हत्या कांड का खुलासा करते हुये मंगलवार को कातिल भाई समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चाकू और हत्या की घटना में प्रयुक्त टूटू हांकी भी बरामद किया है। सोमवार को सुबह राम करन का रक्त रंजित शव उसके गांव के बाहर पड़ा मिला था।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने मंगलवार को बताया कि जिले के मुसाफिर खाना थाना क्षेत्र के भद्दौर निवासी रामकरन की हत्या में वांछित तीन आरोपियों को मुसाफ़िर खाना पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना हुई। पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और टूटू हांकी भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गया प्रसाद चौहान निवासी ग्राम भद्दौर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी, दीपक चौहान निवासी ग्राम भद्दौर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी,विरई उर्फ तेजवीर सरोज निवासी ग्राम भद्दौर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी के रूप में हुई।
पुलिस जांच में पता चला कि राम करन और गया प्रसाद सगे भाई है।दोनो के बीच जमीन को काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था।रविवार को भी दोनों बीच विवाद हुआ था।रविवार को गया प्रसाद अपने बेटे दीपक के साथ मिलकर योजना बनाया कि राम करन को जान से मार दिया जाए।दीपक ने अपने एक अन्य साथी तेज वीर को भी बुला लिया।तीनों ने राम करन के ऊपर चाकू और हांकी से हमला कर मौत के घाट उतार कर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित