अमेठी , फरवरी 19 -- उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के रायपुर फुलवारी क्षेत्र में बीती मध्य रात्रि को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला।
पुलिस के अनुसार जिले के अमेठी थाना क्षेत्र के रायपुर फुलवारी निवासी राम प्रकाश वर्मा (46) का शव बुधवार की मध्य रात्रि कमरे में फ़ांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच एवं अन्य विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
मृतक मूल रूप से संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर का रहने वाला है।मृतक अपने परिवार के साथ रायपुर फुलवारी में घर बना कर रहता है। मृतक के तीन बच्चे है। बताया जा रहा है कि मृतक विगत एक सप्ताह से इस घर में अकेले रहता था।मृतक के परिवार वाले बढ़ई पुर गाँव में रहते थे।
बुधवार को मृतक के घर वाले जब मृतक के फोन पर बात करने के लिए फोन किए तब उसका फोन रिसीव नहीं हुआ।लगातार फोन ना उठने पर परिजन परेशान हो गए। जब यहाँ आकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस के छत से घर के अंदर देखने पर फांसी के फंदे पर लटका मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित