अमेठी , अगस्त 09 -- उत्तर प्रदेश के अमेठी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव कल्याण के संदेश को लेकर गौरीगंज ग्रामीण मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार समाज से ऊंच-नीच का भेद मिटाकर आपसी समरसता और भाईचारा स्थापित करने की शक्ति देते हैं।
श्री मटियारी ने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज का जीवन और उनके विचार संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणापुंज हैं। उनका संदेश समाज में ऊंच-नीच के भेद को मिटाकर आपसी समरसता और भाईचारा स्थापित करने की शक्ति देता है। भाजपा संगठन गुरुदेव के इसी अंत्योदय और सामाजिक एकता के संकल्प को लेकर जन-जन के बीच निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों को गुरुदेव के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। समाज का कल्याण तभी संभव जब समाज में गुरदेव के उपदेश को लोगों द्वारा अपने जीवन में लागू किया जाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित