, Oct. 22 -- अमेठी 22 अक्टूबर वार्ता। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पांडेऊ का पुरवा गूजीपुर गांव में गुरुवार को 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में धान के खेत में बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम जांच एवं अन्य विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक सतीश वर्मा (16) निवासी पांडेय का पुरवा गूजीपुर थाना संग्रामपुर का शव आज दोपहर गांव से कुछ दूरी पर धान के खेत में मिला हुआ है। मृतक किशोर सतीश वर्मा की मां विमला देवी और पिता बद्री प्रसाद वर्मा ने आरोप लगाया है कि सोमवार 19 अक्टूबर शाम को गांव के ही दो युवकों के साथ उनका बेटा निकाला था जो लौकर नहीं आया। सतीश का गांव से लगभग शव मीटर की दूरी पर ही धान के खेत में मिला है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो का पता चल सकेगा।

अमेठी के सीओ पुलिस सोयताभ भास्कर ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिवार से जानकारी ली साथ ही पुलिस की एसओजी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित