बाराबंकी , जनवरी 11 -- अमेठी जिले के एक बहादुर किशोर ने अपहरणकर्ताओं के दस लाख रुपये की फिरौती वसूलने के मंशा को चकनाचूर करते हुये न सिर्फ खुद को आजाद किया बल्कि उसी की सक्रियता से ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया। अपहरण का मास्टर माइंड किशोर का पड़ोसी ही निकला। पुलिस ने रविवार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार ने बताया कि अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बैसनपुरवा निवासी राकेश कुमार पांडेय दिल्ली में काम करते हैं। शनिवार यानी 10 दिसंबर को दो युवक उनके घर पहुंचे और किसी फॉर्म को भरवाने का बहाना बनाकर उनके 14 वर्षीय भतीजे कार्तिक पांडे उर्फ हर्ष को गांव के बाहर ले गए। वहां पहले से खड़ी बोलेरो में बैठाकर उन्होंने कहा कि फॉर्म खत्म हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित