नयी दिल्ली , दिसंबर 10 -- रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने लोकसभा में बुधवार को कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1300 से अधिक स्टेशनों का पुनर्निर्माण चल रहा है जिसमें 160 स्टेशन का काम पूरा हो चुका है।
श्री वैष्णव ने प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के गोडम नागेश के सवाल पर कहा कि देश भर में करीब सात हजार स्टेशन है। स्टेशन का ग्रेड तय करने के लिए वहां सवारियों की आवाजाही पर निर्भर करता है। सरकार ने पुनर्निर्माण करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना चलायी है। उन्होंने कहा कि1300 से अधिक स्टेशनों का पुनर्निर्माण चल रहा है। एक सौ साठ स्टेशन का काम हो चुका है। पहले स्टेशन की सिर्फ रंगाई पुताई होता था अब आगामी पचास साल जरूरतों के हिसाब से स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। यह एक नयी पहल की गयी है। स्टेशन की पार्किंग को भी विकसित करने का काम किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित