अमृतसर , अक्टूबर 22 -- पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस इकाई ने नशा तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और पंजाब में हेरोइन की खेप मंगवाने तथा उसे आगे वितरित करने का काम कर रहे थे। इस संबंध में अमृतसर के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस तस्करी नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों का पता लगाने, अन्य संलिप्त लोगों की पहचान करने तथा सीमा पार से संचालित पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित