अमृतसर , जनवरी 27 -- पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बॉर्डर पार से मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि मॉड्यूल के चार लोगों को पकड़ा गया है और उनके पास से 1.5 किलोग्राम हेरोइन, दो अत्याधुनिक पिस्तौल, 34 कारतूस और तस्करी से हासिल 1.98 लाख रुपये बरामद किये हैं।

डीजीपी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी, अपने विदेश में बैठे हैंडलर के साथ मिलकर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में हैं। उनके निर्देशों पर, गैर-कानूनी हथियारों और हेरोइन की खेप मिलती है और बाद में पंजाब में अलग-अलग जगहों पर आपूर्ति की जाती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सिविल लाइंस, अमृतसर में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें संलिप्त सभी लोगों के संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित