अमृतसर , अप्रैल 21 -- पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 7.050 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर राज्य में नशे की सप्लाई और वितरण का काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में थाना छेहरटा और थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पूरे नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक (फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकज) की जांच के लिए विस्तृत जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित