अमृतसर , नवंबर 1 -- पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस इकाई ने नशा तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को सोशल मीडिया पर बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी अज्ञात सहयोगियों से हेरोइन की खेप हासिल कर पंजाब में अन्य लोगों तक इसकी आपूर्ति करते थे।

इस संबंध में अमृतसर के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस नेटवर्क के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित