अमृतसर , मार्च 29 -- पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अवैध हथियारों की एक खेप को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो 9एमएम सब-मशीन गन (एसएमजी) और एक खाली मैगजीन बरामद की है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस खेप के तार कुख्यात गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह हथियार पंजाब भर में आपराधिक और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के इरादे से भेजे गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित