अमृतसर , मई 20 -- पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स और अवैध हथियार/ गोला-बारूद तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.5 किलोग्राम हेरोइन, चार पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किये हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे और उन्हें पंजाब में आगे आपूर्ति करने के लिए हथियार और गोला-बारूद की खेप प्राप्त हुई थी। आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क के फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

इस संबंध में थाना एसएसओसी अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित