अमृतसर , अक्टूबर 21 -- पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी से जुड़े एक नेटवर्क का पर्दाफाश कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक हथगोला, दो पिस्तौल और 3.491 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे, जो आपराधिक तत्वों तक आगे पहुंचाने के लिए अवैध हथियारों की आपूर्ति करते थे। इस संबंध में चाटीविंड और लोपोके थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों का पता लगाने के साथ ही तस्करी की पिछली और आगे की कड़ियों की जांच कर रही है।

डीजीपी यादव ने कहा कि नशा तस्करी, अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी तथा संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित