अमृतसर , अक्टूबर 04 -- पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार और विस्फोटकों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, कारतूस और दो हथगोले बरामद किए हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के विदेशी तस्करों से कथित संबंध सामने आए हैं और वह अवैध हथियारों की खरीद में शामिल बताया जा रहा है।

इस संबंध में थाना घरिंडा में शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाने के साथ इसके पीछे और आगे के संपर्कों का भी पता लगाया जा सके।

पुलिस ने कहा कि अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित