अमृतसर , सितंबर 10 -- पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्तिकरने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनके कब्जे से दो एके-47 राइफलें, तीन मैगजीन और 50 कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में रह रहे एक हथियार तस्कर के संपर्क में थे और पंजाब में आपराधिक तत्वों को अवैध हथियारों की आपूर्ति कर रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में अमृतसर के छेहरटा थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की आगे जांच जारी है।
पुलिस आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों की पहचान, हथियार तस्करी के पीछे और आगे के संपर्कों तथा विदेश स्थित तस्कर से संबंधों की जांच कर रही है।
श्री यादव ने कहा कि अवैध हथियारों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और सीमा पार से होने वाली तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के लिए अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित