चंडीगढ़ , अक्टूबर 19 -- पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि राज्य में नशीले पदार्थों और बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर आ रहे हैं।

उन्होंने इस दौरे के लिए शाह का आभार जताते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को उनसे न्याय की उम्मीद है।

श्री ढिल्लों के अनुसार, श्री शाह मानसा में परमिंदर सिंह झोटा, संगरूर जिले के तूर बंजारा में गुलजार सिंह और गुरदासपुर जिले के माड़ी पन्नवां में बिक्रमजीत सिंह के परिवारों से मुलाकात करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने परमिंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह फौजी का भी आभार जताया और कहा कि उन्होंने गृह मंत्री पर भरोसा जताया है। ढिल्लों ने कहा कि झोटा के परिवार को उम्मीद है कि अमित शाह उन्हें न्याय दिलाने और पंजाब को नशे की समस्या से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित