मुंबई , जुलाई 08 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात करके प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

श्री शाह ने विश्वास जताया कि प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां समान रूप से मिलकर और निकट समन्वय के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र में बारिश की स्थिति पर पैनी नजर रख रही है और राज्य सरकार के साथ निरंतर संपर्क में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित