मुंबई , सितंबर 13 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को घोषणा की कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 2029 से पहले अपने शासन वाले सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करेगा।
श्री शाह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू किए जा रहे एक महीने के देशव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' का खाका रखा। श्री शाह ने भरोसा जताते हुए कहा कि साल 2029 की समय सीमा से पहले सभी 21 राजग शासित राज्यों में समान नागरिक संहिता कानूनी रूप ले लेगी।
गृह मंत्री ने कहा कि देश "नीतिगत अपंगता और भ्रष्टाचार" के दौर से "प्रदर्शन की राजनीति" की ओर आया है। उन्होंने अनुच्छेद 370 के निरस्त्रीकरण, राम मंदिर निर्माण और चंद्रयान-3 जैसी वैज्ञानिक सफलताओं का जिक्र किया और राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा पार आतंकवाद पर सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित