मुंबई , अप्रैल 22 -- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री प्रियंका शो ने वेबसीरीज मटका किंग की टीम को अपनी शुभकामनायें भेजी है।
प्राइम वीडियो की वेबसीरीज 'मटका किंग' ,1960 के दशक की मुंबई पर आधारित है। रिलीज के बाद से ही इस शो को जबरदस्त प्यार मिल रहा है। खुद महानायक अमिताभ बच्चन ने शो के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने भी पूरी टीम को बधाई दी है। इसके साथ ही बॉलीवुड के कई सिताारें ने मटका किंग की तारीफ की है।
राजकुमार हिरानी ने कहा कि यह "वो कहानी है जिसे सुनकर हम सब बड़े हुए हैं" और वो "मटका किंग देखने के लिए उत्सुक हैं।" वहीं रिया चक्रवर्ती ने इस हलचल को बस चार शब्दों में बयां कर दिया: "मटका फैला दिया"। 'मटका किंग' विक्की कौशल की वॉचलिस्ट में भी अपनी जगह बना चुका है, आमिर खान का कहना है कि वो "इस शो के बारे में सिर्फ अच्छी बातें ही सुन रहे हैं" और करण जौहर तो इसे पहले ही देख चुके हैं और इसे "परफेक्ट बिंज" (एक बार में खत्म करने लायक) बता रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित