पटना , अगस्त 14 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अमर शहीद अकलू तुरहा के शहादत दिवस के अवसर पर अपने कार्यालय कक्ष में उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
डॉ. कुमार ने अमर शहीद के त्याग, बलिदान और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों और नौजवानों के त्याग एवं कुर्बानियों के बाद प्राप्त हुई है।
उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अमर शहीद अकलू तुरहा जैसे वीर सपूतों का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके संघर्ष और बलिदान से युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम की प्रेरणा लेनी चाहिए।
डॉ..कुमार ने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह स्वतंत्रता के महत्व को समझें और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।यही अमर बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित