अमरोहा , जून 9 -- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में तिगरीधाम गंगा स्नान मेले एक दलित नाबालिग किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पाक्सो और एससी/एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गजरौला थाना क्षेत्र में पीड़िता ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में बताया कि पिछले साल कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के दौरान उसकी मुलाकात रहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मदारीपुर निवासी दूसरे समुदाय के अनस खान से हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत और मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी अनस खान किशोरी को बहला-फुसलाकर तिगरी के जंगलों में ले गया और वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।इस दौरान जब भी शादी करने की बात कही जाती वह साफ़ मुकर जाता था।जब पीड़िता ने तंग आकर बीते 02 जून को आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित