अमरावती , अप्रैल 17 -- महाराष्ट्र में अमरावती जिले के परतवाड़ा में सनसनीखेज यौन उत्पीड़न और वीडियो वायरल होने के मामले में एक और चौंकाने वाला मोड़ आया है जिसमें मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद के साथ पुलिसकर्मी जश्न मनाते दिख रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) विशाल आनंद ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि मामले की जांच के लिये गठित विशेष जांच दल के छह कर्मियों को तत्काल प्रभाव से दल से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष से संबद्ध कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, साक्ष्यों से संकेत मिले हैं कि ये कर्मचारी आरोपी के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुये थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित