श्रीनगर , जुलाई 14 -- इस वर्ष की वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा ने श्रद्धालुओं के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। शुरुआती 12 दिनों में ही श्रद्धालुओं की कुल संख्या तीन लाख पार कर गयी है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस पवित्र तीर्थयात्रा की सफलता सुनिश्चित करने में बहुमूल्य योगदान देने के लिए सभी अधिकारियों, सेवा प्रदाताओं और स्वयंसेवकों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित