जम्मू , जून 20 -- जम्मू कश्मीर में वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा में इजाफा करते हुए कठुआ जिले के लखनपुर स्थित यात्रा स्वागत केंद्र पर एक ड्रोन-रोधी प्रणाली लगाई गई है। यह वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 28 अगस्त को समाप्त होगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया, "सीमा पार से किसी भी ड्रोन की गतिविधि को रोकने के लिए यह अत्याधुनिक प्रणाली लगाई गई है। इसके अलावा सुरक्षा बल जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में लगातार तलाशी अभियान भी चला रहे हैं।"उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा से पहले, कठुआ से लेकर श्रीनगर तक लगभग 400 किलोमीटर लंबे जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित