रायपुर , जून 27 -- छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच जुबानी सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के हालिया बयान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनके राजनीतिक भविष्य और कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर कई आरोप लगाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित