कोलंबो , फरवरी 16 -- भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी पारी की शुरुआत में अधिक धैर्य रखने की सलाह दी है।

पाकिस्तान पर भारत की 61 रन की जबरदस्त जीत के दौरान अभिषेक बिना किसी रन के आउट होने पर शास्त्री ने कहा कि अभिषेक को आक्रामक बल्लेबाजी से पहले क्रीज पर अधिक समय बिताने की सलाह दी है।

आईसीसी ने शास्त्री के हवाले से कहा, "मुझे लगता है कि वह खेलने लायक है, लेकिन उसे स्वयं को थोड़ा और समय देना होगा। ऐसी चीजे होती हैं, और आप गुस्से में आ सकते हैं, लेकिन उसे वापस पटरी पर आने तक खुद को थोड़ा और समय देना होगा। उन्होंने कहा कि क्योंकि उसके लिए बाद में उन डॉट बॉल को बाउंड्री और छक्के में बदलना मुश्किल नहीं है।"इसके उलट, विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता, यह टूर्नामेंट में उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित