कोलकाता , मार्च 01 -- तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बंगाल में चुनाव देरी से कराने के लिए चुनाव आयोग के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

श्री बनर्जी ने रविवार की दोपहर को तृणमूल भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी की अध्यक्ष ममता बनर्जी 28 फरवरी को प्रकाशित हुई गलत मतदाता सूची के विरोध में 6 मार्च को धर्मतला में मेट्रो चैनल पर धरना देंगी। वह धर्मतला से पार्टी के आंदोलन का ऐलान करेंगी। श्री बनर्जी ने कहा कि पार्टी मनमाने ढंग से की गई इस सूची के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय जाएगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने फैसले के लिए 60 लाख लोगों की सूची प्रकाशित की थी। अब 500 न्यायाधिकारी हैं और अगर वे चौबीसों घंटे काम करते हैं, तो वे तीन महीने से पहले फैसले की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे। चुनाव आयोग ने सूची को प्रकाशित करने में तीन महीने से अधिक का समय लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित