नयी दिल्ली , अक्टूबर 21 -- जापान के आइची-नागोया में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीट देवेंद्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। देवेंद्र कुमार ने चक्का फेंक स्पर्धा में 49.71 मीटर का थ्रो कर 781 अंक अर्जित किए।
इस ऐतिहासिक सफलता में उनके कोच अभिषेक चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित रेसकोर्स कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक चौधरी ने अपने प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग से देवेंद्र कुमार की तैयारी में अहम भूमिका निभाई।
अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन में देवेंद्र कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। यह उपलब्धि न केवल भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए गौरव का विषय है, बल्कि बुलंदशहर के लिए भी गर्व का क्षण है।
देवेंद्र कुमार की इस सफलता ने साबित किया है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतर प्रशिक्षण के बल पर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश का नाम रोशन किया जा सकता है। वहीं, बुलंदशहर की रेसकोर्स कॉलोनी के अभिषेक चौधरी की इस उपलब्धि से स्थानीय खेल प्रेमियों और युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
देवेंद्र कुमार और कोच अभिषेक चौधरी की इस शानदार उपलब्धि पर खेल जगत में खुशी का माहौल है। दोनों ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से भारत का मान बढ़ाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित