पटना , सितंबर 21 -- भियान बसेरा के तहत वासभूमि के लिए आवेदन करने वाले भूमिहीन परिवारों को अब आवेदन जमा करने के लिए पटना आने की जरूरत नहीं होगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लाभार्थियों की सुविधा के लिए बिहारभूमि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके साथ ही अब पंचायत स्तर पर भी आवेदन जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए पंचायत सरकार भवन में चार दिवसीय शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां इच्छुक लाभार्थी वासभूमि के लिए अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।
मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि अभियान बसेरा के तहत वासभूमि के लिए आवेदन करने वाले भूमिहीन परिवारों की सुविधा विभाग की प्राथमिकता है। अब लाभार्थी अपने संबंधित अंचल कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंचायत सरकार भवन में आयोजित चार दिवसीय शिविरों में भी आवेदन जमा करने की व्यवस्था की गई है। इससे लाभार्थियों को आवेदन के लिए अनावश्यक यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित