मुंबई , मई 08 -- मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली के पति ऑस्ट्रियाई नागरिक पीटर हाग के खिलाफ क्रूरता और उत्पीड़न के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है।
श्रीमती जेटली की कानूनी टीम ने यूनीवार्ता से बातचीत में इस घटनाक्रम की पुष्टि की है। यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 85, 115(2), 351(2) और 352 के तहत दर्ज की गई है। इसमें शारीरिक नुकसान पहुंचाना, आपराधिक धमकी, क्रूरता और उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
इसके साथ ही, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत भी कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि जांच में सहयोग न करने के कारण मुंबई पुलिस ने पीटर हाग के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया है, हालांकि इस पर पुलिस का आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित