बेंगलुरु , जून 25 -- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के फ्लैट में एक पुरुष का शव संदेहास्पद परिस्थितियों में पाया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना तब सामने आयी, जब उस व्यक्ति को आवासीय परिसर के भीतर अचेत अवस्था में पाया गया। प्रारंभिक सूचनाओं से संकेत मिलता है कि वह इसी परिसर में रह रहा था, हालांकि, उसकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसका सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के दायरे में सभी पहलुओं को शामिल कर रही है, जिनमें आत्महत्या या किसी प्रकार की साजिश की आशंका भी शामिल है। मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित