आगरमालवा , सितंबर 28 -- बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सोमवार को मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिला स्थित नलखेड़ा स्थित विश्वप्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे और विशेष पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।

गोविंदा ने मंदिर में करीब आधे घंटे तक पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी भारत गुरु ने उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाई और विधि-विधान से पूजा कराई। वही गोविंदा के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही मीडिया कर्मियों ने उनसे बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन अभिनेता ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और कोई बातचीत नहीं की। पूजा-अर्चना पूरी करने के बाद वह मंदिर से रवाना हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित