हैदराबाद , सितंबर 28 -- फिल्म अभिनेता अल्लू शिरीष ने यहां शेखपेट स्थित अपर्णा वन सोसाइटी के पास विनोबा नगर के एक हनुमान मंदिर से देर रात तेज आवाज में संगीत बजाये जाने को लेकर हैदराबाद शहर पुलिस से शिकायत की है।

शिरीष ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पिछले कुछ दिनों से मंदिर में लाउडस्पीकर देर रात दो से तीन बजे तक बेहद तेज आवाज में बजाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में फिल्म नगर पुलिस से पहले ही शिकायत कर चुके हैं, जिन्होंने निवासियों से 25 सितंबर को गणेश विसर्जन उत्सव समाप्त होने तक स्थिति से समझौता करने का अनुरोध किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित