चेन्नई , मई 30 -- तमिल अभिनेता अजित कुमार की मां श्रीमती मोहिनी अम्माल का शनिवार को वृद्धावस्था के कारण निधन हो गया। वह 84 वर्ष की थीं।

वह कुछ समय से वृद्धावस्था से संबंधित तकलीफों के कारण अस्वस्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था। शनिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों ने शहर में श्री अजित के पलावकक्कम स्थित आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जिनमें मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, विपक्ष के नेता और दविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता-अभिनेता उदयनिधि स्टालिन, द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद तथा अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित