गोपालगंज,01अगस्त(वार्ता) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गोपालगंज इकाई की ओर से जिला सदस्यता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रांत अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद तिवारी, विभाग संयोजक नवीन सोलंकी, विभाग छात्रा प्रमुख अंजली गुप्ता, जिला संयोजक हरिओम राय एवं नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन ने स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यशाला में छात्र शक्ति पत्रिका के प्रांत संयोजक अनीश कुमार, खेलो भारत के जिला संयोजक प्रिंस सिंह, शोध कार्य के प्रांत संयोजक अनुप दुबे, सोशल मीडिया के प्रांत सह संयोजक रोहित जायसवाल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कविता कुमारी, जिला छात्रा प्रमुख आदिति हर्ष, कला मंच संयोजक श्रेया सिंह सहित सांचला कुमारी, रोशनी कुमारी, आदित्य उपाध्याय, विक्की कुशवाहा, आदित्य गुप्ता, आयुष राज, गोलू कुशवाहा, आदित्य सिंह एवं आशुतोष कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में 05 अगस्त से 30 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। जिला सदस्यता प्रमुख हरिओम राय, सह प्रमुख रोहित जायसवाल एवं हर्षिता कुमारी बनाए गए। नगर सदस्यता प्रमुख सूरज कुमार चंदन तथा सह प्रमुख कविता कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। कुचायकोट में प्रफुल्ल प्रधान, मांझा में अभिषेक सिंह, हथुआ में दीपक रॉय, थावे में प्रिंस सिंह, बैकुंठपुर में अनीश कुमार, सिधवलिया में अंजली गुप्ता, कमला राय कॉलेज में विक्की कुशवाहा, महेंद्र महिला कॉलेज में आदिति हर्ष, निजी विद्यालय प्रमुख आकाश गोयल एवं निजी महाविद्यालय प्रमुख अश्वनी सोनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी प्रदान की गई।
प्रांत अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान केवल संगठन विस्तार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को जोड़ने का अभियान है। अधिक से अधिक विद्यार्थियों को परिषद से जोड़कर उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी बनाने का कार्य किया जाएगा।विभाग संयोजक नवीन सोलंकी ने कहा कि सदस्यता अभियान को प्रत्येक महाविद्यालय, विद्यालय एवं गांव तक पहुंचाया जाएगा। सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और योजनाबद्ध तरीके से अभियान को सफल बनाएंगे।
विभाग छात्रा प्रमुख अंजली गुप्ता ने कहा कि छात्राओं की सक्रिय भागीदारी इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत होगी। प्रत्येक शिक्षण संस्थान में छात्राओं को परिषद की विचारधारा और गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
जिला संयोजक हरिओम राय ने कहा कि जिले की प्रत्येक इकाई को लक्ष्य निर्धारित कर सदस्यता अभियान को गति देने का कार्य किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने के लिए जुटेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित