रायपुर , मार्च 06 -- छत्तीसगढ़ के अभनपुर क्षेत्र की भलेरा सहकारी समिति में धान खरीदी को लेकर कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में समिति परिसर में धान की बोरियों में पाइप के माध्यम से पानी डाले जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और ग्रामीणों में नाराज़गी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जब समिति परिसर में धान की बोरियों में पानी डालने की गतिविधि चल रही थी, उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को पकड़ लिया और इसका विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बोरियों में पानी डालकर उनका वजन बढ़ाने की कोशिश की जा रही थी, जिससे सरकारी खरीदी प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है और शासन को आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित