पटना , अप्रैल 12 -- बिहार की राजधानी पटना के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है।
जू प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधा और अनुभव को पहले कहीं अधिक बेहतर बनाने के लिए कई नई सेवाएं शुरू की गई हैं, जिससे यहां आने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जू ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप विकसित की गई है। इसके अंक माध्यम से पर्यटक अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ-साथ जू से जुड़ी तमाम जानकारियां आसानी से प्राप्त कर रहे हैं। 21 मार्च से शुरू हुई ऑनलाइन टिकट सेवा का अब तक 1625 लोगों ने लाभ उठाया है।
पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए जू में गाइडेड टूर की सुविधा भी शुरू की गई है। मात्र 10 रुपये प्रति व्यक्ति के शुल्क पर उपलब्ध इस सेवा का पिछले छह दिनों में 1023 लोगों ने लाभ उठाया है। इससे लोगों को वन्यजीवों और जू की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित